प्रतिनिधि,जमशेदपुर। जुगसलाई थाना अंतर्गत मार्केट में गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे चालकों को फूल माला पहनाकर पुलिस ने उनका स्वागत करते हुए यातायात सम्बन्धित नियमों की जानकारी भी दी। जबकि अभियान के दौरान ट्रैफिक नियम से सम्बन्धित सवाल का जवाब देने वाले लोगों को हेल्मेट देकर पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने पर जोर दिया गया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाइक चालकों को ट्रिपल लोडिंग नहीं चलने की हिदायत भी दी गई।