प्रतिनिधि,जामा। स्वामी विवेकानंद युवा क्लब कुंडाडीह के द्वारा रविवार एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला कुंडाडीह जूनियर 11 और दुमका जूनियर 11 के बीच खेला गया,जिसमें जूनियर दुमका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीन ओवर में 43 रनों का लक्ष्य दिया। जबाबी पारी खेलने उतरी जूनियर कुंडाडीह तीन ओवर में कुल 32 रन ही बना पाये। इस प्रकार से जूनियर दुमका 11 रनों से जीतकर टुनामेंट पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सुरेश मुर्मू ने कप और नगद 2500 रुपए देकर सम्मानित किया।वहीं उपविजेता को पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद, पवन यादव, रामजश मांझी, श्रवण मंडल ने संयुक्त रूप से कप और 2000 रुपए नगद देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राजू प्रसाद दर्वे, भूपनारायण यादव, बैजनाथ यादव, मुन्ना मरीक, प्रभु पुजार, मोहन यादव, योगेंद्र दर्वे, रोहित दर्वे, सचिन, चंदन, कुंदन, सौरभ आदि उपस्थित थे।





