प्रतिनिधि,पतरातू। कार्यक्रम का शुभारंभ जेएसपी पतरातू के प्लांट प्रमुख रमेश कुमार अजमेरिया ने सुरक्षा संदेश गुब्बारा उड़ा कर व दीप प्रज्वलित कर किया।प्लांट के क्रमचारियों द्वारा सभी के बीच सुरक्षा संस्कृति को बढ़ाने के लिए कई सुरक्षा गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।
प्लांट प्रमुख रमेश कुमार अजमेरिया द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरक्षा संदेश दिया गया । उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल सुरक्षा सप्ताह के लिए नहीं है, यह हर दिन, घंटे, मिनट और सेकंड के लिए है,जिसका पालन हुम सब को करना है। हमें शून्य नुकसान हासिल करना है। हम जेएसपी को एक सुरक्षित कार्यस्थल बनाना चाहते हैं जिससे भविष्य में जीरो इंजूरी लक्ष्य को कायम रखा जा सके।
वे कर्मचारी जो सेफ्टी क्विज, सेफ्टी स्लोगन/निबंध/कविता लेखन और सेफ्टी पोस्टर मेकिंग में भाग लिया उन सफल विजेताओं को प्लॉट प्रमुख ने उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कारखाना प्रबंधक व सभी विभागों के शीर्ष अधिकारी और कर्मचारियों उपस्थित रहे। अंत में सभी कर्मचारियों ने हर समय कार्य को सुरक्षित रूप से निष्पादित करने के लिए सुरक्षा शपथ ली।कार्यक्रम का आयोजन और संचालन सुरक्षा विभाग जेएसपीएल ने किया।





