जेसीआई रांची उड़ान के फैशन व लाइफ़स्टाइल प्रदर्शनी ग्लिट्ज एंड ग्लैम का समापन
महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण का सार्थक प्रयास :अनिता अग्रवाल
विशेष संवाददाता,रांची। जेसीआई रांची उड़ान के तत्वावधान में मेन रोड स्थित रांची क्लब के मल्टीपरपस हॉल में आयोजित दो दिवसीय फैशन व लाइफ़स्टाइल प्रदर्शनी ग्लिट्ज एंड ग्लैम का समापन गुरुवार को हुआ। समारोह के पूर्व जेसीआई के सदस्यों के लिए सावन सिंधारा का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने सावन सिंधारा के अवसर पर खूब मस्ती की।
इस अवसर पर जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने कहा कि फैशन व लाइफ़स्टाइल प्रदर्शनी में स्टॉलधारकों के उत्पादों को दर्शकों ने काफी सराहा और अपने मनपसंद सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। उन्होंने कहा कि जेसीआई उड़ान की इस पहल से महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बल मिला है। इस दिशा में जेसीआई रांची उड़ान सतत प्रयासरत है।महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हेतु एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जेसीआई रांची उड़ान द्वारा फैशन व लाइफ़स्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इससे महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ उनमें आत्मविश्वास बढ़ा।
इस मौके पर सचिव प्रीती बाग्ला, पूर्व अध्यक्ष राखी जैन, वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, पल्लबी साबू, दीप्ति बजाज, आभा भंडारी, राखी गंगवाल जैन, विनीता चितलांगिया, निधि सर्राफ, पूजा केसरी, श्वेता अग्रवाल, प्रीती मेहता, प्रियंका मारू, निधि बियानी, इशा खन्ना, निमिशा धानुका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी रूपा मोदी ने दी।





