पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।जेसीआई रांची ने शुक्रवार को फेंटेसी वर्ल्ड कार्निवल के पोस्टर का विमोचन किया।इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि कॉर्निवल का आयोजन शनिवार 21 दिसंबर को कांके रोड शाहदेव हाउस बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा।
विक्रम चौधरी ने बताया कि जेसीआई रांची हमेशा रांची में कुछ अलग करने का प्रयास करता रहा है।इस बार भी उनका यह कार्यक्रम लीक से हटकर होगा।कार्निवल में फ़्ली मार्केट, फ़न राइड, सेल्फी कॉर्नर, हॉर्स राइड, ग्रुप डांस कॉम्पीटिशन, लजीज व्यंजन, आकर्षक डेकोरेशन सहित अन्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे।
विक्रम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रायोजक सर्वदा ज्वेलर्स,रामा किड्स शॉपी,नीव प्ले स्कूल,बीना वस्त्रालय साड़ी केन्द्र और मरीन हैं।
इस अवसर पर रुचि झुनझुनवाला,रीति जैन,स्वाति खोवाल, गुड़िया सिंघानिया,वंदना खोवाल और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।





