प्रतिनिधि,जैंतगढ़।जैंतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सकहीन व्यवस्था और कर्मियों की कमी का समार सुर्खियों में आने के बाद गुरुवार शाम जैंतगढ़ पीएचसी के प्रतीक्षा गृह मे पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति की अध्यक्षता में आयोजित की गई,जिसमे जैंतगढ़ अस्पताल को सुचारू करने, स्थायी चिकित्सा पदाधिकारी का पदस्थापन,कर्मियों की समस्याओं तथा जैंतगढ़ अस्पताल को जगन्नाथपुर के प्रभार से मुक्त कर स्व प्रभार दिलाने की मांग को लेकर विचार विमर्श किया गया। सबों ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति ने कहा कि एनजीओ अमेरिकेयर द्वारा लाखों की लागत से अस्पताल के जीर्णोद्दार के बाद भी सुचारू ना होना यह चिन्ता का विषय है। नए उपकरण चिकित्सा पदाधिकारियों एंव टेक्निकल पर्सन की कमी के कारण धूल फांक रहे हैं। इन सभी समस्यायों की मांग सहित अन्य कई मांगे भी लिखित रूप से सिविल सर्जन के समक्ष रखी जाएंगी। जरूरत पड़े तो यहां जनता उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी।
बैठक मे प्रखंड प्रमुख सहित जैंतगढ़ पंचायत के मुखिया प्रवीण पिंगुवा,गुमुरिया पंचायत की मुखिया अनिता लागुरी, पट्टाजैंत पंचायत की मुखिया ममता पूर्ति,लखीपाई के मुंडा जमादार लागुरी,भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य सत्यपाल बेहरा,सेवानिवृत शिक्षक दुग्धेश्वर प्रसाद,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष नारू नायक,बीस सूत्री सदस्य आबिद हुसैन,सामाजिक कार्यकर्या शम्भू प्रसाद गुप्ता और लोचन नायक उपस्थित थे।





