प्रतिनिधि,दुमका। गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी दुमका एवं प्रदान संस्थान दुमका के संयुक्त तत्वाधान में गोपीकांदर प्रखण्ड अंतर्गत सुरजुडीह पंचायत के खैरबनी गांव में शनिवार को सामूदायिक नेता मखोदी सोरेन की अध्यक्षता में एक जागरूकता बैठक आयोजित किया गया।





बैठक में हूल बैसी के सुलेमान मरांडी ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को वर्तमान समय में जैविक खेती के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए सभी किसानों को रसायनिक खेती के स्थान पर जैविक खेती करने के लिए अनुरोध किया। साथ ही बिगड़ते पर्यावरण के दुष्परिणाम से बचने के लिए अपने अपने खाली पड़े ज़मीन पर फलदार पेड़ लगाने के लिए अनुरोध किया।





बैठक में सुनीता मरांडी, सलोनी मरांडी, मरियम मरांडी,बाबूलाल किस्कू, सोमलाल सोरेन, मार्था टुडू, चुड़की हेम्ब्रम, लिलमुनि हेम्ब्रम ,सुरुजमुनी मरांडी, बहामुनी हांसदा, नानी हेम्ब्रम उपस्थित थे।बैठक का संचालन एवं समापन समुदाय नेता सुहागिनी मुर्मू ने किया।