प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव थाना अंतर्गत लंमकीटांड़ जोभिया घाटी तीखी मोड़ के पास आए दिन दुर्घटना हो रही है। उक्त सड़क तीखी मोड़ पर गुरुवार को सीमेंट लदा ट्रक नंबर एनएल 01के -3051 दुर्घटना हो गई है। दुर्घटना में ड्राइवर घायल है पर स्थिति ठीक बताई जा रही है। वही दुर्घटना इतनी भयानक थी कि गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी और सीमेंट लदा डाला पूरी तरह चेचिस से अलग हो गया।गाड़ी भुरकुंडा का बताया जा रहा है। ट्रक मालिक का नाम पंकज झा है।
मामले को लेकर जय हिंद मानवाधिकार का जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसन ने सड़क को चौड़ीकरण करने मोटी गार्डवाल तथा झाड़ी को साफ करने की मांग जिला प्रशासन से की तथा इस ओर विशेष ध्यान देने की मांग की है।ताकि बार-बार हो रही सड़क दुर्घटना से लोगों को बचाया जा सके। अब तक दर्जनों घटनाएं घट चुकी हैं।सड़क तीखी मोड़ है। एक ओर झाड़ी तो दूसरी ओर खाई है।इसलिए सड़क की चौड़ाई के साथ-साथ झाड़ियों की साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। उक्त स्थान पर लगातार छोटी बड़ी दर्जनों घटनाएं घट चुकी है। स्थानीय जनप्रतिनिधि को इस पर आवश्यक ध्यान देने की जरूरत है,क्योंकि आम जनता के साथ-साथ उक्त सड़क से होकर जनप्रतिनिधि भी आवागमन करते हैं।यह सड़क बड़कागांव प्रखंड को सीधे पतरातू होते हुए राजधानी रांची से जोड़ती है।





