वरीय संवाददाता,रांची।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) रांची जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केक काटा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का तहे दिल से आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।