प्रतिनिधि,पाकुड़।धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में युवा मोर्चा की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम शामिल हुए।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने जिले के सभी प्रखंडों और विभिन्न पंचायतों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवाओं के सहयोग से हमने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया,जिसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं,लेकिन अभी विधानसभा चुनाव के रूप में एक और लड़ाई हमें लड़नी है।आप सभी को प्रखंड और पंचायत स्तर पर युवाओं की एक मजबूत टीम बनाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ पहुंचाने में उनका सहयोग करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में पुनः हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार बनाने में अपना योगदान दे सकें।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है।इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिलाते हए उन्हें जागरूक करें।
बैठक में सभी प्रखंडों में जिलास्तरीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू,युवा जिला सचिव उमर फारूक,युवा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू व संबंधित प्रखंड अध्यक्ष व सचिव की उपस्थिति में प्रखण्ड स्तर पर युवा मोर्चा की बैठक कर युवा मोर्चा की सशक्त कमिटी बनाते हुए निष्क्रिय व शिथिल सदस्यों के सदस्यों के स्थान पर एक्टिव सदस्यों को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।





