झामुमो मुखिया शिबू सोरेन का आवास होगा हेरिटेज बिल्डिंग के रुप में विकसित,जारी किया सरकार ने टेंडर
झामुमो मुखिया शिबू सोरेन का आवास होगा हेरिटेज बिल्डिंग के रूप में विकसित,जारी किया सरकार ने टेंडर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के अगुवा राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया शिबू सोरेन का मोरहाबादी का आवास हेरिटेज बिल्डिंग में तब्दील किया जाएगा। ये आवास बहुत पुराना हो चुका है।भवन निर्माण विभाग इसे नए सिरे से बनाकर हेरिटेज के रूप में विकसित करेगा।
भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार के अनुसार शिबू सोरेन के आंदोलनों से सभी वाकिफ है और आने वाली अगली पीढ़ी उनके योगदान को जान सके।इस लिए उनके आवास को हेरिटेज के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। आवास को ऐतिहासिक इमारत के रूप में संरक्षित किया जाएगा। झारखंड आंदोलनकारी के रूप में शिबू सोरेन को सम्मान देने की यह पहल है।
भवन निर्माण विभाग ने शिबू सोरेन के आवास को हेरिटेज इमारत के तौर पर तैयार करने के लिए मंगलवार को निविदा आमंत्रित किया है। लगभग 4.59 करोड़ रुपये की लागत से छह माह में इमारत को हैरिटेज बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। इस काम को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

