झारखंड आंदोलनकारियों को मिले समुचित सम्मान : भुवनेश्वर महतो





झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह आयोजित





विशेष संवाददाता,रांची/लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला के तत्वावधान में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन नगर भवन में आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. करमा उरांव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।





झारखंड आंदोलनकारियों को यह सम्मान झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग झारखंड सरकार के सदस्य भुवनेश्वर महतो व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो द्वारा दिया गया। लोहरदगा जिला के आंदोलनकारियों द्वारा भुवनेश्वर महतो को पगड़ी पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।





इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुनेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी सही मायने में सम्मान के हकदार हैं। इनके सम्मान से ही हमारे राज्य का सम्मान है।उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान के लिए पांच सदस्य समिति का गठन किया जाएगा।समिति के रिपोर्ट के आधार पर चिंहितीकरण होगा और सभी वर्ग के आंदोलनकारियों की पहचान व सम्मान होगा।





झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड के अस्तित्व, पहचान, सम्मान, इतिहास व इज्जत को बचाना सभी आंदोलनकारियों के समक्ष चुनौती है। अपने मातृभूमि झारखंड के माय - माटी एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक और उलगुलान करने की आवश्यकता भी होगी तो पीछे नहीं रहेंगे। आंदोलनकारी अपनी इज्जत और इतिहास को मिटने नहीं देंगे।





संयोजक अभय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार अलग राज्य के मूल्यों को स्थापित करने के लिए सकारात्मक पहल करें एवं सभी को मान सम्मान दें।मौके पर झारखंड आंदोलनकारी रोजलीन तिर्की ,अभय कुमार, सरोजिनी कच्छप, दिलीप पटनायक, अभय कुजुर, मनोज श्रीवास्तव, कलिंदर उरांव, अमानत अंसारी ने सभा को संबोधित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनंदन साहू,संचालन विनोद तमेडा ने किया।





समारोह में रामनंदन साहू,बुदेव उरांव, केले उरांव, रोजलीन तोप्पो, अजमल अंसारी ,अफरोज अंसारी अभय कुजुर, सरोजिनी कच्छप, रोजलीन तिर्की ,जाकिर हुसैन, शांति देवी, एहसान अंसारी,भीखराम उरांव, आमनत अंसारी, अफरोज अंसारी, ताहिर अंसारी, छेदी अंसारी को झारखंड आंदोलनकारी सम्मान 2023 सम्मानित किया गया।समारोह में बाल किशुन यादव, अनंत राम , नागेंद्र प्रसाद साहू, प्रतिमा कुजुर, महेंद्र उरांव, अब्दुल मनान, फूलदेव भगत, रामजी भगत , संजय विश्वकर्मा ने भी आंदोलनकारियों को संबोधित किया।





लोहरदगा जिला कमेटी गठित





इस कार्यक्रम में लोहरदगा जिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा कमेटी का गठन किया गया। रामनंदन साहू अध्यक्ष, विनोद तमेडा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष जगराओं निर्मला कुमारी,मनोज श्रीवास्तव, आनंद कुमार, भिखराम उरांव और नागेंद्र प्रसाद साहू, जाकिर हुसैन को उपाध्यक्ष, अभय महतो,कलिंदर उरांव,अमानत अली, महामंत्री शाहिद अंसारी,सचिव सांता लकड़ा,जयंती उरांव एवं छोटन उरांव को सह सचिव तथा दिलीप पटनायक को केंद्रीय सचिव चुना गया।