विशेष संवाददाता,रांची। माहेश्वरी समाज की बेटी कुमारी कुमारी दिव्या माहेश्वरी ने झारखंड असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की परीक्षा पास कर महेश्वरी समाज का गौरव बढ़ाया है।दिव्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रांची के सेंट एंथोनी स्कूल एवं डीएवी, हेहल से ग्रहण की। तत्पश्चात कोलकाता के सेंट ज़ेवियर कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद रांची के छोटानागपुर लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की।
कुमारी दिव्या श्री माहेश्वरी सभा रांची के पूर्व सचिव स्वर्गीय गोपी कृष्ण बियानी की सुप्रौत्री एवं श्रीमती वीणा-राजेश माहेश्वरी की सुपुत्री है। दिव्या की सफलता पर श्री माहेश्वरी सभा रांची ने अपनी तीनों इकाइयों के सभी सदस्यों की ओर से दिव्या माहेश्वरी को बधाई एवं आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी रश्मि मालपानी ने दी।





