गढ़वा।झारखंड के गढ़वा जिले में लव जेहाद का मामला सामने आया है।मेराल का आफताब अंसारी ने धर्म छुपाकर हिंदू युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी की। शादी के तीन साल बाद राज खुला तो युवती को छोड़कर फरार हो गया।
आरोपी चलाता था दवा की दुकान
पीड़िता पूजा सिंह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन में गुरमा गांव की रहने वाली है।पूजा सिंह का आरोप है कि मेराल के आफताब अंसारी ने उसके गांव में दवा की दुकान खोली थी और इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और गहरी दोस्ती हुई।उस समय युवक ने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया था। 2018 में दोनों ने शादी कर ली।शादी के बाद युवक उसे मिर्जापुर में किराए के मकान में लेकर रहने लगा।
दूसरे समुदाय का होने से इनकार करता रहा अफताब
2021 में उसने बेटी को जन्म दिया।बेटी के जन्म के बाद घर में किसी की मौत की बात बता अफताब उसे अपने गांव ले आया।मृतक के अंतिम संस्कार की रस्म देखकर उसे शक हुआ।तब उसने आफताब से पूछा कि वह अपना असली धर्म बताए। तब अफताब ने दूसरे समुदाय का होने से इनकार कर दिया।
गांव में भी हुई पंचायत
घर लौटने के बाद से ही अफताब के साथ धर्म छिपाने की बात पर झगड़ा होना शुरू हो गया।इसके बाद मुहर्रम में जब वह घर गया तब पूजा को पूरी तरह विश्वास हो गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद पूजा के गांव में भी मामले में पंचायत हुई।
पंचायत के फैसले के बाद भी होती रही कहा- सुनी
पंचायत में युवक को लड़की को साथ रखने का फैसला सुनाया गया था, लेकिन आफताब उसे मिर्जापुर लेकर आ गया। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती। एक दिन उसने पूजा से मारपीट की और भाग गया। एक हफ्ते तक घर नहीं लौटने पर वह शुक्रवार को अफताब के घर गढ़वा के मेराल आ गई। रातभर वहीं रही।
सास ने धक्का देकर घर से बाहर निकाला
पीडिता ने आरोप लगाया है कि शनिवार को लड़के की मां ने उसे घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया।तब पूजा मेराल थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। यहां उसे यूपी के संबंधित थाने में केस दर्ज कराने की सलाह दी गई।





