रांची।झारखंड के कई बड़े शहरों की हवा प्रदूषित हो गई है। राजधानी रांची और जमशेदपुर का प्रदूषण स्तर भी बढ़ गया है।पूरे राज्य की औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स भी देश के इंडेक्स से ज्यादा है।सोमवार को राज्य की औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 109 रिकॉर्ड किया गया।वहीं पूरे देश की औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 103 के आंकड़े पर थी। सोमवार को प्रदूषण का सत्र 162 तक पहुंच गया।





आपको बता दें कि एक अक्टूबर को भी राजधानी रांची का एयर क्वालिटी इंडेक्स अधिकतम 152 तक पहुंच गया था। दो अक्तूबर को ये 159 तक पहुंच गया था।वातावरण में धूल-कण और अन्य फैक्टर को लेकर एयर क्वालिटी इंडेक्ट निकाला जाता है।एयर क्वालिटी इंडेक्ट के 100 से नीचे रहने पर अच्छा माना जाता है।लगातार खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स होने पर कई तरह की परेशानी हो सकती है।





शहरों मेें बढ़ रहा प्रदूषण हमेशा से ही चिंताजनक रहा है। स्वास्थ्य के लिए प्रदूषण को बेहद ही खतरनाक माना जाता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि शहरों में गाड़ियों के बढ़ते इस्तेमाल से यहां प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ा है।वातावरण में सल्फर, नाइट्रोजन, पीएम-2। 5 और पीएम-10 भी बढ़ गया है। त्योहारों के इस सीजन में रांची जैसे शहर में सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या भी बढ़ी है।