विशेष संवाददाता,रांची। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अमर पुरोधा बाबू विनोद बिहारी महतो एवं एके राय को समर्पित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को झारखंड के मान सम्मान की रक्षा के लिए एक बैठक कर चर्चा की गई।झारखंड आंदोलनकारियों को लाल एवं हरे रंग का पगड़ी पहनाकर लाल हरे रंग की मैत्री को स्थापित करते हुए मुबारकबाद दी गई।झारखंड के लोगों की रक्षा एवं बेहतर झारखंड, खुशहाल झारखंड बनाने के संदर्भ में वक्ताओं ने अपने भावनाओं को अभिव्यक्त किया।
इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के मूल्यों को बचाना हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का दायित्व है। झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों के प्रति सरकार उदार है।झारखंड आंदोलनकारियों के बेहतर झारखंड के परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
झारखंड आंदोलनकारियों अगुवा पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि झारखंड के गांव घर की खुशहाली से ही हमारी खुशी है। हम अपने गांव घर अखाड़ा को खुशहाल बनाएं। संपूर्ण राज्य समृद्ध हो जाएगा।
पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने कहा कि झारखंड विकास की अंधी दौड़ में शामिल न हो, कंक्रीट का जंगल ना बनाया जाए, हमारे जल, जंगल, जमीन ही हमारे वास्तविक वजूद हैं। इस वजूद की रक्षा हर हाल में करें।
झारखंड अलग राज्य के अगुआ नेता डॉ. संजय बसु मल्लिक ने कहा कि झारखंड कोई साधारण राज्य नहीं है। लंबे संघर्ष, शहादत के बल पर अलग राज्य हुआ है। अभी हमें विकास के लिए ठोस पहल करनी चाहिए। झारखंड के लोग भले ही कम पढ़े लिखे हैं, लेकिन दुनिया में सबसे अच्छे विचार, अच्छी भावनाओं के धनी लोग हैं।
झारखंड आंदोलनकारी अगुवा नेता प्रभाकर तिर्की ने कहा कि आज के झारखंड की दुर्दशा देखकर रोना आता है, लेकिन बेहतर से बेहतर झारखंड को बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। हम अपने जिम्मेवारी से कभी नहीं भागेंगे। बल्कि झारखंड को सजाने संवारने का काम करेंगे।सरकार झारखंड आंदोलनकारियों से भी विकास एवं कल्याण के संदर्भ में बातें करें ,सहजता से मिले एवं योजना ले।
झारखंड अलग राज्य के बुद्धिजीवी अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी सभी स्वर्णिम इतिहास के हिस्से हैं। झारखंड आंदोलनकारियों के इतिहास से ही हमारा झारखंड गुलजार है आंदोलनकारियों की रौनक एवं सम्मान सदा बनी रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी इस राज्य के मां और पिता के समान हैं इनके सम्मान से ही राज्य का गौरव है।
इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी इजहार राही स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी को मोमेंटो एवं रोजलीन तिर्की द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशेष रुप से झारखंड अलग राज्य के प्रमुख आंदोलनकारियों में नजम अंसारी ,फारूक आजम, ड्रा इलियास मजीद, सीमा देवी, मुन्नी देवी,लाल विजय नाथ शाहदेव, रोजलीन तिर्की सीता रानी जैन, सरोजिनी कच्छप,भुवनेश्वर केवट, अनवर खान, रंजीत उरांव, सीताराम उरांव , जफर खान, अमर भेंगरा, रवि नंदी,जितेंद्र सिंह कुशवाहा, जुबेर अहमद मो. फैजी, मंजूर भाई, विक्की पहान, आनंद तांबा, मो. तक्वा अंसारी, प्रो. अमीन अहमद, सज्जाद अनवर, संजीव रंजन,डॉ. अरशद ताहिर, अशफाक अंसारी, अनीता कच्छप, मो. शाहिद, पुष्पा बरदेवा, हरिदास गुप्ता, शिव शंकर महतो, रमेश साहू अल्बर्ट होरो, जबीउल्ला अंसारी , सुषमा कुजुर, शम्स कमर लड्डन दुखी मार्डी को ऐतिहासिक रूप से लाल एवं हरे रंग की पगड़ी पहनाकर सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।





