विशेष संवाददाता,रांची। झारखंड बचाओ मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के यहां आयकर विभाग द्वारा छापेमारी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के सभी मंत्रियों,सांसदों,विधायकों और उच्च पदस्थ नौकरशाहों की चल-अचल संपत्ति की जांच की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि आयकर विभाग सभी पार्टियों के सांसद,विधायकों,मंत्रियों, नौकरशाहों की अगर ईमानदारी पूर्वक जांच करे तो हजारों-हजार करोड़ रूपया बरामद हो सकता है।झारखंड में भ्रष्ट नौकरशाह और भ्रष्टाचार में गोते लगा रहे नेताओं ने लूट रखा है।इससे झारखंड की छवि खराब हो रही है।
इससे पूर्व भी आईएएस पूजा सिंघल के यहां करीब 28 करोड़ रूपया नगद पकड़ा गया था अब सांसद के यहां 500 करोड़ से अधिक रुपया पकड़ा जाना इस बात को साबित करता है कि झारखंड को कुछ लोग लूटखंड में तब्दील कर चुके हैं।





