प्रतिनिधि,रांची।झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन की ओर से बुधवार को स्थानीय होटल ग्रीन पार्क में कैटरर्स मीट का आयोजन किया गया।इसमें बेवरेज एंड ड्रिंकिंग वाटर कंपनी ने कैटरिंग से जुड़े व्यवसाइयों को कंपनी के बारे में जानकारी दी।
कंपनी के एरिया मैनेजर राकेश सिंह ने व्यवसाइयों को उनके उत्पाद (पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर) के उपयोग करने का आग्रह किया।इस अवसर पर कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने व्यवसाइयों का स्वागत किया।
इस मौके पर कैटरर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव दीपक शर्मा,वकील साव,सेल्स एक्जेक्टिव राजेंद्र राम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।





