प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के लोकप्रिय ऊर्जावान मंत्री सत्यानन्द भोगता के अथक प्रयास से झारखंड कैबिनेट में चतरा विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन दर्जन सड़कों की योजना पास की गई है। इन सड़कों का जल्द सुदृढ़ीकरण कार्य होगा।पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल फैलेगा।





दूरभाष पर इस आशय की जानकारी देते हुए सूबे के मंत्री सत्यानंद भोगता ने बताया कि चतरा सदर प्रखंड के हफूवा से रंगवारा तक पथ सुदृढ़ीकरण,पलोपोल से नवडीहा तक पथ सुदृढ़ीकरण,ऊंटा से अहुरी तक पथ सुदृढ़ीकरण,बेदौली से बिरेखाप तक पथ सुदृढ़ीकरण,गोडरा से जापुट भाया असढिया तक पथ सुदृढ़ीकरण,भुइयांडीह एनएच 99 से सिकिद आरईओ पथ होते हुए सिंदुआरी तक पथ सुदृढ़ीकरण,सेरेगड़ा से मोहनाडीह तक पथ सुदृढ़ीकरण,बिराजपुर पथ से डमडोईया तक पथ सुदृढ़ीकरण,ग्राम मरमदीरी मध्य विद्यालय कामता से पहरा तक पथ सुदृढ़ीकरण, ग्राम बधार में एनएच 99 से एनएच 100 तक पथ सुदृढ़ीकरण,धरमपुर से तनुनियां टांड तक पथ सुदृढ़ीकरण,हंटरगंज प्रखंड के फुलवरिया से कुरीद तक पथ सुदृढ़ीकरण,बलूरी से जावादोहर तक पथ सुदृढ़ीकरण,एल 033 तुलसीपुर से बिशुनपुर तक पथ सुदृढ़ीकरण,गोलमारा नदी से धोबे तक पथ सुदृढ़ीकरण,करैलीबार बीटी रोड से धरधारी तक पथ सुदृढ़ीकरण,गोसाईंडीह के एनएच 99 से ग्राम नागर तक पथ सुदृढ़ीकरण,हंटरगंज - पंचायत मीरपुर के ग्राम सोनबरसा से मायापुर भाया जजलो तक पथ सुदृढ़ीकरण,पंचायत डुमरीकला के ग्राम गोड़वाली से बेला सिमाना तक पीसीसी तक पथ सुदृढ़ीकरण,चौकुरा मोड़ से सतघरवा तक पथ सुदृढ़ीकरण,प्रतापपुर प्रखंड के जोतडीह मोड़ से जोतडीह तक पथ सुदृढ़ीकरण,हुमाजांग से बसबुटा तक पथ सुदृढ़ीकरण,बाघाकोला मोड़ से बाघाकोला तक पथ सुदृढ़ीकरण,गुज्जी से गिद्धा तक पथ सुदृढ़ीकरण,प्रतापपुर से कारूडीह तक पथ सुदृढ़ीकरण,अदौरिया मोड़ से बरूराशरीफ नारायणपुर तक पथ सुदृढ़ीकरण,जोगिडीह से पतरा भाया महगमपुर गीधा बिहार सिमाना तक पथ सुदृढ़ीकरण,ग्राम भलुआही में भरत साव के घर से भाया मनु राम के घर होते हुए मुख्य पथ तक सुदृढ़ीकरण, कान्हाचट्टी प्रखंड के कान्हाकला आरईओ पथ से चोरहट होते हुए नयकी हेसाग मोड़ तक पथ सुदृढ़ीकरण,करमामोड़ से गरिया मोड़ तक पथ सुदृढ़ीकरण,डोडागढ़ा से कान्हाचट्टी तक पथ सुदृढ़ीकरण, आरईओ रोड कैंडीनगर से मंगल उरांव के घर तक पथ सुदृढ़ीकरण,कुंदा प्रखंड के कुन्दा ब्लॉक से मेधवाडीह होते हुए दाड़ी तक पथ सुदृढ़ीकरण,सरजामातु साईन बोर्ड मोड़ से लुपुगढ़ा भाया लोटवा तक पथ सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मंत्री श्री भोगता के इस प्रयास का चहुओर प्रसंशा हो रही है।