झारखंड।जनता दल यू के प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम का मंगलवार को ऐलान हो गया है।पूर्व विधायक खीरू महतो राज्‍य में पार्टी की कमान संभालेंगे।इसके साथ ही गुलाब महतो को जदयू का प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। दोनों पदाधिकारियों को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। इसकी घोषणा ललन सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में की।