वरीय संवाददाता,रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का 24 सदस्यीय दल गुरुवार को अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में रांची से श्रीलंका के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल को झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी और महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन ने फ्लैग ऑफ किया।





श्रीलंका पहुंचने पर झारखण्ड चेंबर के प्रतिनिधियों का स्थानीय होटल में श्रीलंका के पारंपरिक नृत्य से भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को झारखण्ड चेंबर की बैठक सिलोन चेंबर ऑफ कॉमर्स, फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ श्रीलंका और नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ श्रीलंका के साथ प्रस्तावित है। उक्त जानकारी चेंबर के महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन ने देते हुए श्रीलंका में झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रस्तावित सभी बैठकों से अवगत कराया।





श्रीलंका के चार दिवसीय दौरे में चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, सदस्य कमल सिंघानिया, सुभाष राजगढिया, बिजय हरलालका, निरंजन शर्मा, गयारसीलाल गोयल, सुनिल सरावगी, संतोष अग्रवाल, विकास झाझरिया, नवीन अग्रवाल, रमेश साहू, चंद्रप्रकाश ढेलिया, संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विकास सिंघानिया, श्रवण कुमार, विष्णु कुमार अग्रवाल, नवीन जैन शामिल हैं।