प्रतिनिधि,गिरिडीह। झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 40वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को धूमधाम से शहर के ऑफिसर कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संघ के संस्थापक भिखारी तुरी शामिल हुए। जबकि समारोह की अध्यक्षता गोविंद तुरी और संचालन उमेश तुरी ने किया।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। इसके बाद सभी ने एक सुर में समाज को एकजुट करने और मजबूत बनाने पर बल दिया।
गोविंद तुरी ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर शिक्षा, आर्थिक,राजनीति समेत हरेक क्षेत्र में आगे लेकर जाना है। समारोह में कृष्णा तुरी, बृजमोहन तुरी, शंभू तुरी,सुरेंद्र तुरी, शंकर तुरी, राजू तुरी,नकुल तुरी,महेंद्र तुरी, प्रदीप तुरी समेत समाज के कई महिला पुरुष शामिल थे।





