संगठन जितना मजबूत रहेगा पार्टी उतना ही सशक्त होगी : अजीत कुमार





नगर निगम की 53 और झारखंड की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी





रांची महानगर अध्यक्ष बने जीवन भूटकुंवर, सोहन तिर्की युवा मोर्चा के अध्यक्ष





विशेष संवाददाता





रांची। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी होते है, संगठन जितना मजबूत रहेगा पार्टी उतना ही सशक्त होगी।यह बाते पूर्व महाधिवक्ता व झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कही। हरमू रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में शनिवार को सरना धर्मगुरू और पाहनों सहित कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।





मौके पर अजीत कुमार ने कहा कि झारखंड पार्टी का बुनियाद संगठन है। यहां हर गांव में झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता है। उन्होंने घोषणा की झारखंड पार्टी नगर निकाय चुनाव में रांची नगर निगम में सभी 53 वार्ड में प्रत्याशी खड़ा करेंगी।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड के सभी 81 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। आने वाले दिनों में झापा पूरे राज्य में अपना परचम लहराएगी।





अपने संबोधन में प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि आने वाले दिनों में झापा एक मुखर पार्टी के रूप में उभरेगी। रांची महानगर कमिटी की घोषणा हो गई है। अब प्रखंड, ब्लॉक, 24 जिलों में कमिटी का विस्तार किया जाएगा। भगत ने कहा कि झापा नीति, सिद्धांत के आधार पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी में नवयुवक, बुद्धिजीवी, वर्ग के लोगों का जुटान हो रहा है। लोग स्वत: पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर जुड़ रहे हैं।





कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा रांची जिलाध्यक्ष अंशु लकड़ा ने किया। कार्यक्रम में पार्टी सलाहकार मुस्लिम अंसारी, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष जहाना परवीन, पुष्पा लिंडा, सैरून निशा उपस्थित थे।मौके पर जीवन भूटकुंवर पाहन को रांची महानगर अध्यक्ष, अनिल पूर्ति को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोहन तिर्की को रांची महानगर युवा मोर्चा का अध्यक्ष, राजेश मुंडा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संजय लिंडा को कांके विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।





इन लोगों ने ली झापा की सदस्यता





जीवन भूटकुंवर पाहन, अनिल पूर्ति, पूरन टोपनो, दिनेश मुंडा, सोनू मुंडा, संजय लिंडा, श्रीकांत पासवान, वेंजामिन कुजूर, राजेश मुंडा, मोहन कश्यप, संजीव राव, सुजीत तिर्की, कृष्णा मुंडा, जीतू मुंडा और रंजीत मुंडा सहित अन्य युवा शामिल है।