झारखंड पार्टी युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन,कई लोगों ने झारखंड पार्टी का थामा दामन





युवा शक्ति ही देश का भविष्य बदलेगा : संदेश एक्का





प्रतिनिधि,सिमडेगा। कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में झारखंड पार्टी युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।मौके पर झारखन्ड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित थे।कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल माला और बुके देकर किया।कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने झापा का दामन थामा।





झारखंड पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का संदेश एक्का ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर झारखंड पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष संदेश एक्का शुभकाना देते हुए कहा कि जितने भी लोग कार्यकर्ता सम्मेलन में जुड़े हैं , हम उनका स्वागत करते हैं अभिनंदन करते हैं। जितने भी कार्यकर्ता जुड़ रहे है वे सभी दिल से जुड़े।हमआपको बताना चाहेंगे कि जिस समय झारखण्ड पार्टी कोलेबिरा विधानसभा में विधायकी थी तब कई क्षेत्रों में विकास का कार्य हो रहा था और विकास के कार्य पर कोई बाधा नहीं हो रही थी। सभी क्षेत्रों में जरूरत को पूरा किया गया था। पानी से लेकर बिजली तक झारखन्ड पार्टी देने का काम किया था और अब भी देते रहेगा।आप लोग बढ़ चढ़ कर इस आने वाला विधानसभा चुनाव में झारखन्ड पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि झारखंड पार्टी जन-जन तक लोगों की जरूरत पूरा करेगी और हरसंभव विकास का कार्य करेगी। सभी लोगों ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने का आग्रह करने की बात कही और बूथ जीतने का गुरुमंत्र दिया। वहीं उन्होंने कहा की भारत की आबादी में सबसे ज्यादा हिस्सा युवाओं का है। आज युवा देश की पहचान बन चुके हैं। देश की युवा शक्ति के कारण ही देश अर्थव्यवस्था, राजनीति, औद्योगिक क्षेत्र में विकास कर पाता है। हर देश के लिए उनकी युवा पीढ़ी एक नए भविष्य के निर्माण की ईंट होती है,जो आने वाले समय में अपने देश को एक अलग पहचान दिलाएगी। देश के युवा ही देश की विरासत को आगे बढ़ाने में सक्षम होते हैं। यह युवा पीढ़ी ही देश को विकास की ओर आगे बढ़ाकर नई उपलब्धियों की नई ऊंचाई हासिल करने में मदद करती है,समाज में बदलाव तभी आ सकता है जब नए विचारधारा के लोग एक साथ चलेंगे, एक हो जाएंगे। समाज को अपने देश को आगे ले जाने के लिए हर एक युवा को जागना पड़ेगा। अपना देश अपना गांव भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए चुनाव मे भाग लेना पड़ेगा। जब तक नई सोच के पढे़ लिखे युवा चुनाव मे भाग नहीं लेंगे तब तक पुराने विचोरों के लोग जो जातीभेद करते है, जो विज्ञान से परिचित नहीं है वो लोग पढ़े लिखे लोगों पर शासन करेंगे।





झारखंड पार्टी में युवा अध्यक्ष सबनम केरकेट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज पंडा , उपाध्यक्ष सुनील कंडूलना, आनंद पंडा, रूजन नायक धनेश्वर केवट, कैलाश महतो,कुलदीप डुंग डुंग,मनोज तिर्की, विजय बघवार,शरीफ नायक,राधा नायक,सचिव,टोनी अग्रवाल सह सचिव रोशन कंडूलना, कोषाध्यक्ष नीतीश अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष तुलेश वर सिंह, संगठन मंत्री धीरेंद्र सिंह, अनिल काशी, सुमित पंडा, नीतीश दास, कैलाश नायक, विक्रम साहू, संरक्षक, विपिन लुगुन अमित पंडा, युधिष्ठिर सिंह, वरिष्ट अध्यक्ष ललन पंडा, राजू ओहदार, रोहित साहू, चंदन सिंह, गुणेश्वर सिंह,ने दामन थामा।





मौके पर प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष कोलेबिरा,मालाकी डांग, पश्चिमी अध्यक्ष सुगड़ जड़िया, सैमुअल धनवार, दीपू पंडा,दिलीप पंडा, कैलाश महतो, सखिंद्र ओहदार,प्रमोद सोनी, दशरथी सोनार,श्याम शिखर सोनी,राजू कसेरा,सुनील भुइंया, संतोष साहू एवं समस्त झापा कार्यकर्ता मौजूद रहें।