प्रतिनिधि,चतरा। गुरुवार को झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ जिला शाखा चतरा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह मनाने को लेकर जिला कमेटी का पुनर्गठन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ जिलाध्यक्ष राधा विनोद प्रजापति एवं चतरा जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति उपस्थित थे।





इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मिट्टी के बर्तन से बने हुए भोजन करने से कोई बीमारी नहीं होती है एवं शरीर स्वस्थ रहता है। कुम्हार समाज एक शिल्पकार समाज है जो अच्छी-अच्छी मूर्तियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन करते है। दक्ष प्रजापति के बारे में समाज को जानकारी दी गई।





पंकज प्रजापति द्वारा कहा गया कि मैं 15 वर्षों से जिला अध्यक्ष हूं। नवयुवक लोग आगे आए और नई गति देने का प्रयास करें।समाज को दल से नहीं दिल से एक साथ रहने की जरूरत है एवं समाज का विकास करने की जरूरत है। सर्वसम्मति से पुनर्गठित जिला कमेटी में पंकज प्रजापति, इन्द्रू राम, नंद किशोर प्रजापति को संरक्षक व गौतम प्रजापति को जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं विनोद प्रजापति, विशाल कुमार प्रजापति, महावीर प्रजापति, महादेव प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव कमलेश प्रजापति को जिला सचिव, प्रेम कुमार प्रजापति को सह सचिव, पप्पू कुमार प्रजापति को जिला मीडिया प्रभारी,उमेश प्रजापति को कोषाध्यक्ष एवम जगदीश प्रजापति को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सभी प्रखंड से एक एक जिला कमिटी का सदस्य भी बनाया गया।





कार्यक्रम में शंभू प्रजापति, नेपाल प्रजापति, फूलचंद, जितेंद्र प्रजापति, कैलाश, राहुल चंदन, फूलचंद भैरव राजकुमार, रंजीत एवं जिला से समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।