वरीय संवाददाता,रांची।झारखंड प्रदेश तेली समाज का एक दिवसीय अधिवेशन 27 अगस्त को रांची के सहजानंद चौक, हरमू स्थित स्वागतम बैक्वेंट हॉल में होगा। सुबह 11 बजे से आयोजित अधिवेशन में झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों का जुटान होगा। इसके अलावा अधिवेशन में नेपाल से तेली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप साहू, यूपी के प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता, फिल्म निर्देशक निरंजन भारती की उपस्थिति होगी। यह जानकारी झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि अधिवेशन में मुख्य रूप से एक समाज श्रेष्ठ समाज का निर्माण पर विचार विमर्श किया जायेगा। सामाजिक और राजनितिक क्षेत्र में तेली समाज की उपेक्षा जिस तरह से खास कर इस झारखंड प्रदेश में रहा है, इस मुद्दे पर अधिवेशन में चर्चा होगी।
अरुण साहू ने बताया कि झारखंड में तेली समाज की जनसंख्या 20 प्रतिशत है। इसके बाद भी झारखंड के 22 सालों में विधानसभा की बात हो या फिर लोकसभा चुनाव की बात हो हमें राजनीतिक पार्टियों के द्वारा उपेक्षित रखा गया। प्रदेश में हमारे समाज को आरक्षण से वंचित किया गया। वहीं, झारखंड प्रदेश में 54 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया।इस मुद्दे पर भी अधिवेशन में बातचीत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड में तेली समाज के लोगों पर अपराधी बेलगाम होकर उनकी हत्या, लूट, जैसी वारदात का अंजाम दे रहे हैं। समाज एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। तेली जातियों की संख्या जितनी है। झारखंड प्रदेश में उस तरह से समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक और उन्हें शिक्षित करने की पहल नहीं किया जाना काफी चिंताजनक है। इस पर भी हमलोग अधिवेशन में बातचीत करेंगे। हम सभी दानवीर भामाशाह के वशंज हैं। हमारे खून में ही दान और सेवाभाव है। यही तेली जाति का लक्ष्य रहा है हमारा समाज शुरु से ही जन सेवा के लिए जाना जाता है, इसके बावजूद तेली समाज के लोगों को सरकार के द्वारा रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में उपेक्षित रखा गया।
प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश तेली समाज के संरक्षक रिपु सुदन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू,प्रधान महासचिव प्रकश साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे।





