जमशेदपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का स्वागत जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने किया। स्वागत सह अभिनंदन समारोह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आयोजित किया गया था। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी जिला नगर अध्यक्ष धमेंद्र सोनकर के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी रांची गए थे। इस दौरान धमेंद्र सोनकर ने प्रदेश प्रभारी से आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका से अवगत कराया। प्रदेश प्रभारी ने धर्मेंद्र सोनकर को आस्वस्थ किया कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी की बातों को प्रमुखता दी जाएगी।-
श्री मीर ने अपने सम्बोधन में बड़ी सादगी से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और अपने अपने बूथ को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया। स्वागत समारोह में शामिल होने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां, बब्लू झा, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, शशिभूषण प्रसाद, अजितेश उज्जैन, अमित दुबे, संजय घोष, समीम गद्दी, मनीष, विजय, करण सोनकर समेत अन्य शामिल हैं।-





