झारखंड बचाओ मोर्चा का संकल्प दिवस
झारखंडियों के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा : लोबिन हेंब्रम
वरीय संवाददाता,रांची।झारखंड और झारखंडी समाज के हक और अधिकार कि लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।उपरोक्त बातें सोमवार को झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में संकल्प दिवस सह माल्यार्पण समारोह में बोरियो विधायक सह झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक लोबिन हेंब्रम ने मेकन श्यामली कॉलोनी में माल्यार्पण सह संकल्प दिवस पर कही। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष पूर्व संतोष कुंकल,विनय तिग्गा, कैलाश कुजूर जिस सपनों के साथ शहीद हुए।उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। सड़क से सदन तक खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति को लागू कराने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
इस अवसर पर झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने कहा कि डोमिसाइल आंदोलन के वीर शहीदों के देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए गोलबंद होकर संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर झारखंड बचाओ मोर्चा के नेता प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आने वाले दिनों में हम लोग विभिन्न झारखंडी नामधारी संगठनों को गोल बंद कर एक व्यापक आंदोलन खड़ा करेंगे ताकि वीर शहीदों के सपनों को पूरा कर सकें। सुषांतो मुखर्जी ने कहा कि यह आक्रोश का विषय है कि राज्य निर्माण के 23 वर्ष हो जाने के बाद भी आज झारखंडी समाज अपने अस्तित्व और पहचान की लड़ाई लड़ने पर विवश है।
इस अवसर पर झारखंड बचाओ मोर्चा के नेता जगदीश पाहन,हलधर चंदन पाहन, आनन्द तांबा ,विक्की पाहन,भीम तिर्की,बंसी लोहरा ,सबरीना टोप्पो ,संदीप राम , मुन्ना टोप्पो राजेश लोहरा, निरंजना हेरेंज ,अजय नाग,भोला अंसारी, मनटु राम, भूषण कच्छप, कुन्दन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।





