रांची।भाजपा ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया था।घेराव के दौरान लाठीचार्ज हुई थी।लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। प्रदेश कार्यालय समेत राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। लाठी चार्ज में घायल प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार लाठी के बलबूते पर तुष्टिकरण की नीति लागू करना चाह रही है।इतिहास में शायद ही कोई सरकार होगी, जिसके खिलाफ मात्र दो साल में इतना जनाक्रोश होगा। राज्य सरकार यह याद रखे कि अगर वह तुष्टिकरण की नीति को जारी रखेगी तो उन्हें हम चैन से सोने नहीं देंगे। पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने जितनी भी लाठियां भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसाई हैं,उतनी ही जल्दी सरकार की कुर्सी जाएगी।दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि पुलिस के वेश में झामुमो के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसायी है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इससे डरकर पीछे हटने वाले नहीं हैं,बल्कि तुष्टिकरण के खिलाफ और आंदोलन तेज होगा। दीपक प्रकाश ने घेराव को सफल बताते हुए इसके लिए पार्टी के प्रदेशभर के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और उन्हें बधाई दी।दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड के सवा तीन करोड़ लोगों की आवाज बनकर भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। नारी शक्ति पर प्रहार और अत्याचार को झारखंड की जनता बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगी। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सभी जिलों से विधानसभा घेराव कार्यक्रम में आये हजारों कार्यकर्ताओं का आभार जताया।धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पक्षधर है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में भारतीय संस्कृति को चोट पहुचाने की हर संभव कोशिश की है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस कोशिश को कभी भी सफल नहीं होने देने वाली है।धर्मपाल सिंह ने घायल कार्यकर्ताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की। काला दिवस पर प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, बालमुकुंद सहाय, प्रशिक्षण सह प्रमुख पंकज सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, राहुल अवस्थी, रंजीत चन्द्रवंशी आदि मौजूद थे
झारखंड:भाजपा ने लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे प्रदेश में मनाया काला दिवस,भाजपा सांसद ने कहा-जारी रहेगा संघर्ष
झारखंड:भाजपा ने लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे प्रदेश में मनाया काला दिवस,भाजपा सांसद ने कहा- जारी रहेगा संघर्ष <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

