रांची।झारखंड में रविवार को फिर से कई इलाकों में बारिश की संभावनाएं हैं।इसी वजह से बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो गया है। 13 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी भाग में पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में कहीं-कहीं पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार 14 सितंबर तक राज्य के विभिन्न इलाके में बादल गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।ये बारिश हल्की खरीफ फसल में धान की खेती के लिए अच्छी मानी जा रही है। बताया गया कि अभी मानसून ट्रफ लाइन पड़ोसी राज्य ओड़िशा से होकर गुजर रहा है। इसके प्रभाव से रांची, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम समेत आसपास के इलाके में बारिश होगी। मौसम पूर्वानुमान में आने वाले तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इधर पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 53.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा चाईबासा में 50.3, राजमहल में 22.0, कुरडेग में 18.2, मसानजोर में 12.2, सिमडेगा में 11.2 मिमी बारिश हुई।
झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी झमाझम बरसात,येलो अलर्ट हुआ जारी,कई इलाकों में वज्रपात हो सकता है
झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी झमाझम बारसात,येलो अलर्ट हुआ जारी,कई इलाकों में वज्रपात हो सकता <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

