झारखंड में आज से दिखाई देगा जवाद साइक्लोन का असर,येलो अलर्ट जारी
झारखंड में आज से दिखाई देगा जवाद साइक्लोन का असर, येलो अलर्ट जारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड में चक्रवती तूफान जवाद का असर आज शनिवार से दिखाई देगा।तूफान के कारण शनिवार, रविवार और सोमवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी।आज शनिवार से सोमवार तक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से (गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़कर सभी जिलों) में इसका असर दिखाई देगा। कोडरमा और लोहरदगा में आंशिक असर दिखाई देगा। कहीं-कहीं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि जवाद ने साइक्लोन का रूप ले लिया है।अभी ये पश्चिम बंगाल की खाड़ी में है। शनिवार की सुबह में आंध्र प्रदेश और ओड़िशा के तट पर पहुंचेगा।पांच की दोपहर को पुरी तट के पास टकरायेगा।छह को ये पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में समाप्त हो जायेगा।इससे राज्य में बारिश हो सकती है और 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
विद्युत आपूर्ति अंचल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी किया है। पत्र में जेबीवीएनएल महाप्रबंधक ने चार और पांच दिसंबर को तूफान के संभावित असर को लेकर चेतावनी जारी की है।तकनीकी कर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है।आंधी-पानी में कम से कम बिजली की कटौती हो इसके लिए खास प्रबंध किए गये हैं।सबस्टेशनों में विद्युत अभियंताओं को शाम छह से रात 11 बजे तक रुकने को कहा गया है।
दक्षिण-पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने शुक्रवार को चक्रवात जवाद को लेकर अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में भावी चक्रवात को लेकर सभी रेल डिविजन को तैयार रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया
मौसम विभाग के अनुसार जवाद के कारण तापमान में भी बदलाव होगा और अधिकतम तापमान घटेगा।वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेसि का अंतर रह जायेगा।मौसम विभाग के अनुसार पांच दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेसि के आसपास होगा।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

