पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गोला,रामगढ़।रामगढ़ महाविद्यालय में शनिवार को झारखंड प्रशिक्षित लायब्रेरियन संघ की राज्य स्तरीय बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता संघ के संगठन मंत्री पिंकू साव और संचालन सचिव सन्नी देवल महतो ने किया।बैठक में मुख्य रूप से संघ के संरक्षक अंजनी कुमार और अध्यक्ष याकूब अंसारी मौजूद थे।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड बने चौबीस साल बीत गए,लेकिन शिक्षण संस्थानों में लायब्रेरियन की नियुक्ति नहीं की गई है,जिससे करीब बीस हजार छात्र नियुक्ति से वंचित है। राज्य के कई विश्विद्यालय में लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई हो रही है। महंगी फीस देकर छात्र शिक्षा ग्रहण करते है। इन छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। राज्य के शिक्षण संस्थान लायब्रेरी विहीन है, जबकि लायब्रेरी शिक्षण संस्थान का ह्रदय माना गया है।इन सस्थानों में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से काम लिया जा रहा है।राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर सैकड़ों छात्र ज्ञापन देंगे। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग करेंगे।वहीं बीस हजार छात्र सरकार को पोस्टकार्ड भेजेंगे,जिसमें बहाली की मांग की जाएगी।
मौके पर सरिता देवी,नमिता देवी सौरभ श्रीवास्तव,गोबिंद गुप्ता,लालकेश्वर महतो,आरसी मलिक,मनोज कुमार,टेकलाल महतो,पंकज प्रसाद,लक्ष्मी कुमारी,कंचन कुमारी,अंजली कुमारी,पूजा कुमारी,रामदेव कुमार,अजित झा,अनीश कुमार,लव कुमार आदि थे।





