धनबाद।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने प्रचारकों को समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर कार्य करने पर जोर दिया।संघ प्रमुख ने कहा कि संघ समाज के लिए और समाज संघ के लिए है।इसी मंत्र को ध्यान में रखते हुए काम करना है। सामाजिक समरसता, ऊंच नीच और अमीर गरीब में भेदभाव किए बिना संगठन को सशक्त बनाना ही संघ का लक्ष्य है। यह जानकारी राजकमल विद्यामंदिर में प्रेस कांफ्रेंस में शनिवार को झारखंड के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने दी। राकेश लाल ने कहा कि संघ प्रमुख का व्यापक मार्गदर्शन मिला है और उसी अनुरूप योजनाएं भी बनी हैं। कार्य योजनाओं के सहारे शहर की बस्तियों से लेकर गांव के मंडलों तक संगठन का विस्तार करना है। शहर में दस हजार की आबादी पर एक बस्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में दो-तीन पंचायतों को एक मंडल में रखकर सांगठनिक विस्तार का ताना बाना संघ की ओर से तैयार किया गया है। राकेश लाल ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण,भूमि सुपोषण,कुटुंब प्रबोधन आदि के जरिए समाज और परिवार तक पहुंचेंगे। जैविक खेती के लिए प्रयास चल रहा है। यूरिया की जगह गोबर का उपयोग,वटवृक्ष,पीपल एवं औषधीय पौधों के रोपण पर जोर होगा। प्रकृति वंदन संघ की महत्वपूर्ण योजना है।राकेश लाल बोले कि झारखंड में संघ के शताब्दी वर्ष तक यानी 2025 तक शहरी क्षेत्र में 847 बस्तियों तथा ग्रामीण क्षेत्र में 1264 मंडल तक कार्ययोजना लेकर पहुंचेंगे। सभी प्रखंड स्तर तक आइसोलेशन वार्ड की योजना है।संघ शहर के साथ गांवों तक पकड़ मजबूत बनाने की दिशा में प्रयासरत है।कोरोना काल में स्वयं सेवकों ने हर स्तर पर सेवा की है। पीड़ितों का इलाज कराया,घर तक भोजना पहुंचाया और अंतिम संस्कार के समय भी संघ के लोग खड़े रहे। प्रेस कांफ्रेंस में सह प्रांत कार्यवाह के अलावा प्रांत संघ चालक सचिद्दानंद,प्रांत कार्यवाह संजय एवं प्रांत प्रचारक प्रभारी धनंजय उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड की तीन दिवसीय कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मीडिया से दूरी बना रखी। संघ प्रमुख की सभी बैठकें गोपनीय रही। प्रचारकों-संघ के पदाधिकारियों के अलावा किसी और को प्रवेश नहीं मिला। वैसे दो दिन के कार्यक्रम की जानकारी देने शनिवार को झारखंड आरएसएस के पदाधिकारी मीडिया से रू-ब-रू हुए। झारखंड के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डंके की चोट पर हिन्दुओं का संगठन है। इस बात को कहने में संघ को कोई गुरेज नहीं है। सामाजिक समरसता के साथ संघ एकजुटता के लिए प्रयासरत है।राकेश लाल ने मौके पर कई विवादित मुद्दों पर भी टिप्पणी की। राकेश लाल एक सवाल के जबाव में झारखंड विधान सभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने को सरकार का विशेषाधिकार बताया। वैसे यह कहकर भी चुटकी ली की कि सुना है कि सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने वाली है। हालांकि इस मामले में विस्तार से बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। राकेश लाल ने संघ का तालिबान से कथित तुलना पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आसमान और समुद्र की तरह विशाल है। किसी और संगठन से तुलना संभव नहीं है। तुलना करने वालों की अपनी सोच है। वहीं महिलाओं पर संघ और संघ प्रमुख को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी से इंकार करते हुए कहा कि हर सवाल का जबाव देना उचित नहीं। आपको बता दें कि रविवार को पूर्वाह्नन में संघ प्रमुख राजकमल विद्यामंदिर में प्रबंद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के सांसद-विधायकों को भी आमंत्रित किया जाना था। संघ सूत्रों की मानें तो अब सांसद-विधायकों को नहीं बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है। तैयार सूची में से सांसद-विधायकों के नाम हटा दिए गए हैं। कुछ चयनित प्रबंद्धों की सूची तैयार की गई है जिन्हें आमंत्रित किया गया है। भाजपा के कई नेताओं ने संपर्क करने पर बताया कि शनिवार देर शाम तक कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण संघ की ओर से नहीं मिला है। संघ की बैठक में बिना बुलाए नहीं जाने की परंपरा है। प्रबंद्ध सम्मेलन के अलावा रविवार को संघ प्रमुख की एक बैठक प्रवासी स्वयं सेवकों, मुख्य शिक्षकों आदि के साथ भी है।
झारखंड:संघ प्रमुख ने दिया स्वयंसेवकों को मंत्र,संघ समाज के लिए,समाज संघ के लिए
झारखंड:संघ प्रमुख ने दिया स्वयंसेवकों को मंत्र,संघ समाज के लिए, समाज संघ के लिए <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

