रांची।हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का षडयंत्र रचने वाले आरोपी निवारण प्रसाद महतो,अमित सिंह एवं अभिषेक दुबे को फिलहाल अभी जेल में ही रहना पड़ेगा।मंगलवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने तीनों की जमानत अर्जी को सुनवाई के दौरान खारिज कर दिया है।



अदालत को सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक एके गुप्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।सीडीआर से पता चलता है कि तीनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। अभिषेक दूबे की आईडी से ही रांची से दिल्ली के लिए प्लेन का टिकट निकाला गया था और इसी टिकट के साथ यहां के दो विधायक दिल्ली पहुंचे थे।



एके गुप्ता ने इसके अलावा अन्य जानकारी भी कोर्ट को दी और साथ ही जमानत अर्जी का विरोध किया। अदालत ने दलीलें सुनी और तीनों की जमानत अर्जी खारिज को खारिज कर दिया। आपको बता दें कि इस मामले में कोतवाली थाने में सरकार गिराने के षड्यंत्र के तहत बीते 22 जुलाई को दोनों के खिलाफ कांड संख्या 159/21 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।इस मामले में पीसी एक्ट लगे होने की वजह से सुनवाई एसीबी की विशेष अदालत में हो रही है। तीनों आरोपियों ने सात और 10 अगस्त को जमानत अर्जी दायर की थी।