पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पश्चिमी सिंहभूम।विधायक समीर मोहंती के पारा शिक्षकों को स्थायी करने के प्रश्न पर शिक्षा विभाग के मना करते ही राज्य के पारा शिक्षकों में उबाल आ गया है।शिक्षकों ने कहा सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।





पारा शिक्षक नेता शंकर गुप्ता ने कहा कि आंदोलनकारी पारा शिक्षकों और सरकारों के बीच लुका छिपी का खेल विगत 24 वर्षो से चल रहा है।सरकार की हालत साफ छिपते भी नही सामने आते भी नहीं वाली है।शंकर गुप्ता ने कहा कि विभिन्न सरकारें हर आंदोलन के बाद कुछ ले देकर पारा ज्वाला को शांत कराती आई है।ये पहला मौका है जब शिक्षा विभाग ने दो टूक शब्दों में पारा शिक्षकों को स्थाई करने से मना किया है। वह भी सरकार के कद्दावर विधायक समीर मोहंती द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में विभाग ने साफ शब्दों में पारा शिक्षकों के स्थाई नहीं करने का जवाब दिया है।इससे अब पारा शिक्षकों में उबाल आ गया है।





एकीकृत पारा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय सदस्य दीपक कुमार बेहरा ने कहा कि अधिकारी शुरू से पारा शिक्षक विरोधी रहे है,अब तक इन्ही अधिकारियों ने पेंच फसा रखा है,अधिकारी हर संचिका को गोल-गोल घुमा देते हैं,सरकारों के लिए भी पारा एक चुनावी मुद्दा मात्र बनकर रह गया है। दीपक कुमार ने कहा कि बारी-बारी से सभी सरकारों ने पारा भावना के साथ खिलवाड़ किया है।ये सरकारें पारा शिक्षकों को फुटबॉल बना दिए है।अब बहुत हो गया इस बार सरकार नही चेती तो रघुवर सरकार से बुरी हालत कर देंगे।सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।पारा परिवार सरकार बनवाना जानती है तो सरकार को धूल चटाना भी जानती है।