प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में मनाया गया। प्रखंड कार्यालय मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका नमन किया।
सीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उन्होंने महाजनी प्रथा के विरुद्ध उलगुलान किया। अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया था। इस अवसर पर सब ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बिरसा मुंडा को एक महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में नमन किया।





