प्रतिनिधि,चरही। समाजसेवी और प्रवासी मजदूरों के मसीहा और झारखंडी एकता संघ के संस्थापक असलम अंसारी बुधवार को चुरचू के झारखण्ड बिरसा इंटर कॉलेज पहुंचे। कॉलेज के सभागार में कॉलेज के निदेशक चंद्रदेव कुमार शर्मा ने माल्यार्पण कर एवं गमछा भेंटकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
तत्पश्चात उन्होंने प्रवासी के रूप में अपने क्षेत्र और लोगो के प्रति योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि करोना काल जैसे भयानक समय में उन्होंने हजरों लोगों की मदद पहुंचाई। उन्होंने अपने झारखंडी एकता संघ के बारे में बतलाया कि जब वो सालों पहले मुंबई गए तो मारवाड़ी, गुजराती, मराठी आदि जैसे संगठन को देखा जिसके माध्यम से वो अपने लोगो को मदद पहुंचाने का काम करते थे। तभी उन्हें अपने झारखण्ड के लोगों को साथ लेकर संगठन बनाने पर विचार आया।उन्होंने बताया कि आज उनके संगठन से लोक सेवक से लेकर नवरत्न कंपनियों के अधिकारी जुड़़ गए है।
उन्होंने बतलाया कि बाहर हमारे राज्य को आमलोग नही जानते केवल उद्योगपतियों के मुह से ही झारखण्ड राज्य सुनने को मिलता है। उन्होंने बतलाया कि हम शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे हैं। चंद्र देव शर्मा आज अपने गांव के विकास और समाज के विकास के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। वर्तमान समय में ऐसा कम ही देखने को मिलता है की कोई सफल व्यक्ति अपने गांव औऱ समाज के लिए सोचे। उन्होंने दहेज प्रथा को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
असलम अंसारी के बातों से छात्र प्रफुल्लित हो उठे। इसके पश्चात निदेशक चंद्रदेव शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया जाना कॉलेज के लिए बड़े गौरव एवं सम्मान की बात है।आपको बता दे कि असलम अंसारी हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखण्ड के रहने वाले है।
इस दौरान झारखंड बिरसा इंटर कॉलेज के निर्देश चंद्रदेव कुमार शर्मा, समाजसेवी लतीफ अंसारी, समाजसेवी अब्बास अंसारी, झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार यादव, कॉलेज के प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह, निर्मल कुमार कुशवाहा, सचिव , आलम सर, अमित सर, साक्षी मैडम, कंचन मैडम, कुमलेन मैडम, दया मैडम, प्रभा मैडम, स्वेता मैडम साक्षी मैडम अनामिका मैडम, अफसना प्रवीन, शिक्षक ममता रानी उपस्थित थे।





