प्रतिनिधि,गोला। झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति गोला प्रखण्ड इकाई के द्वारा चाड़ी पंचायत के कुसुमडीह गांव में पंचायत कमिटी विस्तार सह जन जागरूकता की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राहुल करमाली एवं संचालन चंद्रशेखर महतो के द्वारा किया गया।





बैठक में पवन कुमार,सहदेव महतो,राजेश महतो,सुधीर अकेला,पांडव महतो,पंकज महतो,रूपा देवी ने संबोधन कर लोगों के बीच जयराम महतो के विचारधारों को बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सभी झारखंडियों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। 2024 में हमें सता परिवर्तन कर झारखंड के शोषित,वंचित,पीड़ित लोगों की सामाजिक न्याय करनी होगी।





चाडी़ पंचायत के संरक्षक सुरेंद्र महतो,अध्यक्ष समीर अयुबी, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर महतो,सचिव सनी देओल,उपसचिव अशोक बेसरा एवं सुधीर कुमार महतो,कोषाध्यक्ष मुकेश महतो,संगठन सचिव छत्रु महतो,मीडिया प्रभारी जयदीप महतो,ताराचंद महतो एवं चंद्रशेखर महतो को सर्व सहमति से चयन किया गया।