पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,टंडवा(चतरा)।टंडवा पुलिस और टंडवा वन विभाग ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अफीम विनिष्टीकरण को लेकर अभियान चलाया।टंडवा इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सोपारम,हुम्बी,फुलवरिया और मरांगलोइया सहित आसपास के वन विभाग के क्षेत्रों में अफीम की खेती की जा रही है। इसी सूचना को सत्यापित करने को लेकर पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।





थाना प्रभारी ने बताया कि जिन-जिन गांवों में अभियान चलाया गया उन गांवों में अफीम की खेती नहीं लगाया गया है। रेंजर ने बताया वन क्षेत्र में अफीम की खेती करने वालों की खैर नही है।किसी भी कीमत पर वन क्षेत्रों में अफीम की खेती होने नहीं दिया जाएगा।





मौके पर फोरेस्टर लालटू कुमार,राकेश कुमार,सुनील उरांव, जयराम उरांव,अंकित कुमार सहित टंडवा थाना के पुलिस बल शामिल थे।