टाटा स्टील के साइट पर बदमाशों ने फेंका बम,की फायरिंग
टाटा स्टील के साइट पर बदमाशों ने फेंका बम,की फायरिंग <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

घाटोटांड़। टाटा स्टील के घाटोटांड़ पश्चिमी बोकारो डिवीजन साइट पर शनिवार को अमन श्रीवास्तव गैंग के बदमाशों ने हमला बोला। बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक बम धमाके किए और फायरिंग की। इसमें सिक्यूरिटी जवान सहित छह कर्मी घायल हो गये। घायलों इलाज टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल पश्चिमी बोकारो में चल रहा है।मौके पर गैंग के नाम से पर्चा छोड़ा गया है। घटना के बाद खुद को अमन गैंग का शूटर बताने वाले अपराधी राजू शर्मा ने घटना की जिम्मेदारी ली है।
आपको बता दें कि टाटा स्टील की इस साइट पर कोयले के बाइ प्रोडक्ट की मार्केटिंग का काम होता है।इसकी जिम्मेदारी चार आउटसोर्सिंग कंपनियों को दी गयी है।इसका आफिस घाटोटांड़ की झरना बस्ती में है,जहां पर बदमाशों ने तांडव मचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11.45 बजे बदमाशों ने आउटसोर्सिंग कंपनी जीएस एटवाल, टायकूनस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स बंशीधर तिरुपति व इमवीएस इंफो. प्रा. लिमिटेड के अधिकारियों को फोन कर 15 फीसदी रंगदारी मांगी थी।
इसके बाद 10 से 15 मिनट बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश झरना बस्ती स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी के आफिस पहुंचे। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी से बताया कि वे रामगढ़ से आये हैं।भट्ठे में कोयला के लिए कोड खोलवाना है। इसके बाद सुरक्षा कर्मी ने बदमाशों को अंदर जाने दिया। बदमाश अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ एक दर्जन बम फेंककर धमाके किए। सुरक्षा कर्मियों ने टेबल व अलमारी के पीछे छिपकर जान बचाई।अधिकारियों पर गोली चलायी गई जिसमें वो बाल-बाल बचे। लगभग पांच मिनट तक तांडव मचाने के बाद बदमाश वहां पर्चा छोड़ कर भाग गए।
घटना में घायल छह लोगों का इलाज टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल में चल रहा है।घायलों में टायकून कंपनी के कर्मचारी विनय नंदन सिन्हा, जीएस एटवाल के कर्मचारी अमित कुमार मुखर्जी, जयंता पान, एस मुखर्जी, बंशीधर तिरुपति कंपनी के कर्मचारी विश्वमोहन प्रसाद व एसआइएस जवान सत्येंद्र कुमार शामिल हैं।
पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखे व एक जिंदा कारतूस मिले है।रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार, एसडीपीओ किशोर कुमार रजक व मांडू सर्किल इंस्पेक्टर पश्चिमी बोकारो ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसपी ने कहा कि प्रथमद्रष्टया यह मामला पैसे की अवैध रूप से उगाही का लग रहा है।
संबंधित ख़बरें

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

