प्रतिनिधि,जमशेदपुर।टाटा स्टील खेल विभाग ने गुरुवार जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लाइफ सेविंग कोर्स की शुरुआत की। यह कोर्स 14 मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 25 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।जिसमें जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल के लाइफ गार्ड, टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के कैडेट, खेल विभाग के एथलेटिक प्रशिक्षु, बेल्डीह क्लब के कर्मचारी और रांची के प्रतिभागी भी शामिल हैं।





टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) एंड स्पोर्ट्स के चेयरमैन मुकुल विनायक चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह का उद्घाटन किया। मौके पर हेमंत गुप्ता, हेड, स्पोर्ट्स और टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया। गोपाल नस्कर कोर्स कोऑर्डिनेटर हैं। बताते चलें कि यह कोर्स कोविड से दो साल पहले आयोजित किया गया था।