प्रतिनिधि,जमशेदपुर।टाटा स्टील वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से आत्रेयी सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट हुमन रिसोर्स मैनेजमेंट, टाटा स्टील और रितुराज सिन्हा, मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) की उपस्थिति में गुरुवार साकची गंडक रोड स्थित बारी मैदान क्लब हाउस का उद्घाटन किया।
गंडक रोड स्थित क्लब हाउस का निर्माण टीडब्ल्यूयू की बड़ी और बेहतर सुविधाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए किया गया है। यह 4650 वर्ग मीटर (लगभग 1.30 एकड़) के भूखंड पर 6830 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनाया गया है। जिसमें मुख्य हॉल वातानुकूलित होने के साथ-साथ इसमें 300 लोगों के बैठने की क्षमता भी है। इसमें लगभग 3000 वर्गमीटर का एक खुला मैदान भी है। जिसमें लगभग 2000 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। साथ ही इसमें दुल्हा और दुल्हन के लिए अटैच्ड वॉशरूम वाले कमरे, एक ऑफिस रूम, सभी के लिए कॉमन वॉशरूम, पेंट्री और आउटडोर किचन शेड, फ्लैग पोस्ट और बाहरी लाइटिंग जैसी अन्य सुविधाएं कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रदान की गई हैं। क्लब हाउस के अंदर और बाहर करीब 100 चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है।
इस दौरान टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने निर्धारित समय में काम पूरा करने में टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि क्लब हाउस में दी जाने वाली सुविधाएं लोगों और कर्मचारियों को अधिक सुविधा प्रदान करेंगी। जबकि टाटा स्टील के एचआरएम की वाइस प्रेसिडेंट अत्रेई सान्याल ने कहा कि बारी मैदान क्लब हाउस का रख-रखाव किया जाना चाहिए और आने वाले समय में इसका उचित उपयोग किया जाना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक लोग और कर्मचारी इसका लाभ उठा सकें। इसके इमारत का डिजाइन और निर्माण टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा किया गया है। टाटा स्टील के उत्पादों जैसे प्रवेश के दरवाजे और खिड़कियां और ब्लूस्कोप रूफ शीटिंग का इमारत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन दिसंबर 2021 में टीडब्ल्यूयू प्रेसिडेंट और समिति के सदस्यों के परामर्श से तैयार किया गया था। जिसके बाद भवन के निर्माण में केवल 10 महीने लगे।
इस मौके पर कैप्टन धनंजय मिश्रा, सीनियर जनरल मैनेजर (झारखंड बिजनेस) टीएसयूआईएसएल, प्रणय सिन्हा, चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील, शाहनवाज आलम, वाइस प्रेसिडेंट, टीडब्ल्यूयू, शैलेश कुमार सिंह, डेप्युटी प्रेसिडेंट, टीडब्ल्यूयू और सतीश कुमार सिंह, जनरल सेक्रेटरी,टीडब्ल्यूयू, के साथ टाटा स्टील और टीएसयूआईएसएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा टीडब्ल्यूयू के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।





