प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में डुमरी अनुमंडल के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा में व्याप्त अव्यवस्था एवं मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता प्रदीप साहू ने संघर्ष जारी रहने की बात कही है।कहा कि एनएच-19 पर अवस्थित कुलगों टोल प्लाजा में टोल प्रबंधन द्वारा अवैध वसूली का कारोबार जोर शोर से चल रहा है,लोकल गाड़ियों के चालक से आये दिन जबरदस्ती मारपीट कर मुद्रा मोचन किया जाता है,लोकल होने की बात कहने पर केस करने की धमकी दी जाती है।आए दिन किसी न किसी वाहन चालक और मालिक से लड़ाई झगड़ा होता है बगैर आईडी कार्ड के 50-50 लड़कों द्वारा बगैर आईडी के रखकर भय दिखा कर पैसा लिया जा रहा है,यह लोग इतने मनबढ़ है कि मारपीट भी कर देते हैं।





इसी कड़ी में सोमवार को इसरी बाजार निवासी संदीप कुमार की जेसीबी वाहन कुलगो जा रही थी,लोकल कहने के बाद भी जेसीबी ड्राइवर के साथ मारपीट किया गया।भाजपा नेता प्रदीप साहू ने टोल प्रबंधक से मांग की है कि टोल में जो भी टोल कर्मी रहेंगे सभी आईडी कार्ड लगा कर एवं ड्रेस पहन कर रहे और टोल में जिनका जिनका जमीन गया है उनको नौकरी दिया जाए।