प्रतिनिधि,हज़ारीबाग।विष्ट्रकणुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 100 स्थित विष्णुगढ़ के भेलवारा में सोमवार को ट्रक के चपेट में आए एक छह वर्षीय बालक आर्यन रजवार पिता मनोज रजवार की मौत मौके पर हो गई। घटना इतनी दर्दनाक हुई कि बच्चा का शरीर सड़क पर चिपक गया।वहीं चालक ने ट्रक सड़क पर खड़ा का भाग निकला।मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।
बताते हैं कि परिजनों के साथ मासूम अपने एक रिश्तेदार नानी घर अचलजामो से परिजनों के साथ भेलवारा में वाहन से लौटा था।वह वाहन से उतर कर गाड़ी के आगे के बजाय पीछे से दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था।इसी बीच हजारीबाग की ओर से आ रहे ट्रक (सीजी04एमएल 4769) के चपेट में वह आ गया,जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जानकारी पाकर गांव से ग्रामीणों की भीड़ घटना की खबर लेने सड़क पर आकर जमा हो गए,जिससे आ जा रहे वाहनों को मौके पर रूक जाना पड़ा,जिससे जाम की स्थिति बन गई।मौके पर पहुंचे बीडीओ संजय कुमार कोंगारी एवं थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने भीड़ को सड़क से हटाकर आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया।थाना प्रभारी ने मृतक मासूम के अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को 5000 रूपये देकर संत्वाना दिया। मृतक के पिता मनोज रजवार पैर से विकलांग हैं।मृतक बालक की मां का रो रोकर बुरा हाल है।





