प्रतिनिधि,बगोदर। जीटी रोड बगोदर बाइपास के पास तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया,जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान बोकारो जिले गोमिया प्रखंड के हुरलुंग करमाटांड निवासी 23 वर्षीय शाहिद अंसारी के रूप मे हुई।जबकि घायलों की पहचान उसी गांव के इम्तियाज अंसारी व अली अंसारी के रूप हुई है। घायल इम्तियाज व अली को आसपास के लोगों ने आनन फानन मे इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया।जहां दोनों की प्राथामिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया, जिसमें से एक के पैर टूट जाने की बात बताई गई।घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह व बिष्णुगढ़ थाना पुलिस पहुंची।विधायक ने मृतक के आश्रित को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजे राशि दिलाने का भरोसा दिया। घटना के संबंध बताया जाता है कि मृतक युवक समेत तीनो इस्लामपूर कब्रिस्तान में चार दिवारी निर्माण का कार्य करते थे और बाइक से कोई सामान लाने बगोदर जा रहे थे कि इसी दौरान डुमरी की ओर से बरही की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया।वही बिष्णुगढ़ पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।साथ ही ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
ट्रक की चपेट में बाइक सवार एक युवक की मौत,दो हुए घायल
ट्रक की चपेट में बाइक सवार एक युवक की मौत,दो हुए घायल
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में डोली धरती: महसूस हुए 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, लोगों में मची अफरा-तफरी
● ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल: सर्वेक्षण का काम ठप, सीएम को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग

एमपी में GeM पोर्टल घोटाले पर बड़ा एक्शन: 135 CMO समेत 392 अधिकारियों पर गिरी गाज
● ब्रेकिंग

