जमशेदपुर।एमजीएम थाना क्षेत्र में शंकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड टिमकेन के भिलाई पहाड़ी स्थित गोदाम में बुधवार की देर रात 53 लाख रुपये की डकैतो ने डकैती डाली। डकैत 20 की संख्या में ट्रक पर सवार होकर आए थे।डकैतो ने कंपनी के अंदर मौजूद तीन कर्मचारियों को गार्ड सहित बंधक बना लिया और गोदाम के माल को लूटकर फरार हो गए। डकैतो ने भागने के दौरान वहां मौजूद कर्मचारी और ड्राइवर की मोटर साइकिल भी लेकर फरार हो गए। डकैती टिमकेन के गोदाम ब्रांच नंबर 253, 255, 258 में हुई, जहां माल रखा हुआ था। घटना दो सितंबर की रात करीब 12.30 बजे से लेकर 2.30 बजे के बीच की है, लेकिन इसकी सूचना बुधवार को पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर पर मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। इस गोदाम का संचालन शंकर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है। जिस ट्रक पर सवार होकर डकैत आए थे, उसमें पश्चिम बंगाल का नंबर था, लेकिन गोदाम में आए अपराधी आपस में हिंदी में बात कर रहे थे। इससे पहले 19 नवंबर 2020 को ठीक इसी तरह की घटना सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ में हुई थी। यहां निजी एसकेएफ इंडिया लिमिटेड के गोदाम में डकैती की गयी थी। इस घटना को कुख्यात बदमाश सोनू मिश्रा उर्फ डेंगू गिरोह ने अंजाम दिया था। इस घटना में सोनू, छोटू कुमार, सूरज महतो, ढालचंद महतो को भी गिरफ्तार किया है। डकैती कांड में कुल 12 बदमाश शामिल थे, जिनमें से आठ अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। आशंका है इसी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।
ट्रक से आए 20 डकैतो ने गार्ड सहित कर्मचारियों को बनाया बंधक,53 लाख की डाली डकैती
ट्रक से आए 20 डकैतो ने गार्ड सहित कर्मचारियों को बनाया बंधक, 53 लाख की डाली डकैती <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

