प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)।पिपरवार क्षेत्र के बचरा साइडिंग में लोडिंग का कार्य कर रहे एल एंड टी कंपनी में कार्यरत असंगठित मजदूर ऑपरेटर, मुंशी के बीच एलएमटी के निदेशक लालेश्वर महतो द्वारा छाता का वितरण किया गया,जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीएचपी परियोजना पदाधिकारी धनंजय कुमार ने मजदूरों के बीच किया।ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से बताया गया कि बरसात के मौसम को देखते हुए लोडिंग से जुड़े सभी वर्कर को छाता दिया गया है।





इस अवसर पर सीएचपी परियोजना पदाधिकारी धनंजय कुमार, एलएमटी कंपनी के प्रतिनिधि डेगन प्रजापति, बचरा साइडिंग मैनेजर विशपनाथ लोडिंग इंस्पेक्टर नीरज सिंह, ऑपरेटर भोला महतो, शंकर महतो, अर्जुन प्रसाद, आरवी सिंह एवं मजदूर काफी संख्या में उपस्थित थे।