वरीय संवाददाता,रांची। यातायात पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा ने मंगलवार को मेन रोड स्थित केबी एकेडमी स्कूल परिसर में विभिन्न स्माजसेवियों के साथ बैठक की। ट्रैफिक एसपी ने रोड सेफ्टी के संबंध में चर्चा की।





बैठक के बाद एसपी ने पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि यातायात शाखा की ओर से रोड सेफ्टी पर फाेकस किया जा रहा है। उनका जिले में आने और प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवियों से भी विचार-विमर्श करने का मकसद है कि पुलिस और समाज क्या चाहती है, क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए। कैसे कमियों को कैसे दूर किया जा सकता है, उस पर विचार-विमर्श किया गया।





विभिन्न संस्था से जुड़े समाजसेवियों ने एक एक कर के अपनी बात रखी। सभी को सुनने के बाद ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा ने कहा अभियान चलाकर कार्रवाई होती है, लेकिन जब तक लोगों में स्वयं जागरूकता नहीं आएगी तब तक अकेली पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती। आए हुए सभी लोगों का स्वागत समाजसेवी डॉ.असलम परवेज ने किया।





डॉ.परवेज ने विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों से कहा कि हम सबको मिलकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए सुगम यातायात को लेकर लोगों को जागरूक करना है। एक टीम की तरह हम सब को मिलकर काम करना है।





बैठक में सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकील उर रहमान, हाजी साहब अली, आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एजाज गद्दी, मोहम्मद इस्लाम, अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ तारीक हुसैन, वार्ड काउंसलर नसीम उर्फ पप्पू गद्दी, वार्ड काउंसलर मोहम्मद फिरोज, अब्दुल खालिक नन्हू, मंजर इमाम, औरंगजेब खान, सैयद निहाल अहमद, हाजी फिरोज राइन, मोहम्मद जाहिद, शब्बीर, मोहम्मद हसन, शहजाद बबलू, अंजुमन अस्पताल के कनवेनर अयूब राजा खान, मोहम्मद नजीब, नूर आलम, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद राशिद, नवाजिश, मोहम्मद सन्नी, सल्लू, चांद, सोहैल सईद, पत्रकार आदिल रशीद सहित अन्य मौजूद थे।