प्रतिनिधि, गोला। गुरूवार को गोला थाना गेट के समीप पुoअoनिoअमित कुमार मरांडी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों में चलने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच किया गया। जांच आभियान के क्रम में हेलमेट, ट्रिपल लोड, शीट बेल्ट, ओवर लोड तथा कागजात की जांच किया गया। इस दौरान कई वाहन चालकों को शीट बेल्ट लगाने वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने तथा अन्य ट्रैफिक नियमों की जानकारी दिया गया। इस दौरान नियम के उल्लंघन करने वालों को ऑफ लाइन के द्वारा 11 वाहनों से 11000/ रुपए तथा ऑनलाइन के द्वारा 14 वाहनों से 18000/रुपए वसूले गए तथा आइंदा के लिए हिदायत देकर छोड़ दिया गया।मौके पर सoअo निo शंकर प्रसाद, आरक्षी चंदन सिंह, योगेंद्र मरांडी आदि मौजूद थे।





