पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईमेल भेजकर ठंड से गरीबों के बचाव के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।नायक ने कहा है कि ठंड से राहत दिलाने के लिए गरीबों व जरूरतमंदों के बीच राज्य सरकार द्वारा यथाशीघ्र कंबल का वितरण किया जाय।
विजय शंकर नायक ने कहा कि अचानक बढ़े ठंड से गरीब जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में राज्य सरकार का नैतिक कर्तव्य बनता है कि गरीब जनता को ठंड के बढ़ते प्रकोप से कैसे बचायें।नायक ने कहा कि राज्य के सभी उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आदेश निर्गत किया जाय कि जल्द से जल्द राज्य के सभी गरीब व असहाय लोगों को ठंड से निजात दिलाने हेतु युद्ध स्तर पर कंबल वितरण एवं सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाय।





